Saturday, April 8, 2017

न कोई रिश्तों को नाम दो...

न कोई रिश्तों को नाम दो
और न ही पालो अहसासों को
ज्यों ही बिखरता है वो रिश्ता
तड़फ उठता है दिल
बेमानी सी हो जाती है दुनिया।

सब कुछ होते हुए भी
क्यों वह अनजानी सी कमी
खटकती रहती है हर पल
जिसको पाने की मृगतृष्णा में
बेमानी सी हो जाती है दुनिया।

पर वाह री 'संतु'
तुम भूल रही हो इस बार
जो अहसास जन्म लेते है
उनका चले जाना भी शाश्वत है
और यही है तेरी दुनिया।

संतोष शर्मा 'संतु'

ऎसे ही सदियाँ बीत जायेगी.....

           

ऎसे ही सदियाँ बीत जायेगी
पर तुम यूँ ही
जवानी की दहलीज पर रहोगे
तुम्हारे अपने
बचपन, तरुण और जीवन की
अंतिम संध्या तक होंगे
पर तुम्हारा मुखमंडल हमेशा
तरुणाई के अठखेलियों से
देदीप्तयमान रहेगा।
समय तुम्हारे लिए
रुक चुका है
तुम्हारी उम्र ने तुम्हे
बाँध लिया है
कोई नहीं देख सकता
तुम्हारे चेहरे पड़ती झुर्रियां
क्योकि तुम तो खुद एक
वक्त बन चुके हो।
फिर भी एक इन्तजार है
शायद तुम भी
अपनो के साथ, अपनो की तरह
जीवन की राहों से गुजरोगे
और तुम्हे फिर कोइ वक्त
नहीं बाँध पायेगा....
           

संतोष शर्मा 'संतु'



मित्रता...

'मित्रता'
मात्र 'शब्द' नहीं
'अर्थ' हैं,
और
'अर्थ' भी नहीं 'भावार्थ' हैं...!!
जब 'जीवन' सफ़र में
कोई लगे 'अपना-सा'
कि,
जिसकी उपस्थिति मात्र ही
आप को देने लगे 'उर्जा'
कि,
कोई जब आपकी 'धड़कनों' में धड़क कर
आपके 'ह्रदय' के साथ होने लगे 'स्पंदित'
उस 'वक्त' आपका मन कहने लगता हैं
कि,
'मित्रता'
मात्र 'शब्द' नहीं
'अर्थ' हैं,
और
'अर्थ' भी नहीं 'भावार्थ' हैं...!!

हिंदी को साबित करना होगा...

मत मांगो अपनो से ही भीख
कि हिंदी का सम्मान करो
कि हिंदी में बोलो, पढ़ो और
काम करो....

हिंदी के लिए कुछ करना है
तो इसे इस काबिल बनाओ
कि स्वयं ही हमारी पहचान
हमें गौरान्वित करे...

इसे वक्त के साथ कदम से कदम
मिलाकर चलना होगा
इसमे हमें पंडिताई छोड़कर
दिल के तारो से जुड़ना होगा..

हम अपनी ही विद्वता को
साबित करने के लिए
एक दूसरे की कमियाँ निकालकर
पंडिताई को बंद करना होगा

बिन मांगे मोती मिले
माँगे मिले न भीख
हमें भीख नहीं भूख बनकर
लोगो में जागृत होना होगा..

                 संतोष शर्मा 'संतु'

नहीं कहूँगा...

कभी कभी लगता है व्यर्थ ही
कर रही हूँ अपने प्यार पर
अभिमान..
शायद ये सब किताबों में
ही होता है
मै पागल सब कुछ न्योछावर
करती रही
यहाँ तक कि "सब कुछ'
तुम्हारे आज के कुछ शब्द
गूंज रहे है मेरे कानो में
"नहीं कहूँगा'
अंदर तक लोहा पिघल गया
आदर्शो की बलि देना
मैंने भी कभी नहीं चाहा था
पर ये दुःख तो हम दोनों का
एक था..

क्यों नहीं हो तुम???

तुम्हारी बाँहो का वो मजबूत सहारा
फिर से याद आता है...
क्यों नहीं थे तुम? ये देखने के लिए
की तुम्हारा छोटू भी आज
स्कूल से विदा हो रहा है..
क्यों नहीं थे तुम उसे
बड़ा होता देखने के लिए..
काश आज तुम अपने हाथो से
उसे टाई बाँधकर उसे बड़ा होने का
अहसास कराते...
             संतु
                 

महिला दिवस....

महिला दिवस
आज खूब कशीदे कढ़े जाएंगे
महिलाओ के त्याग, तपस्या, सहनशीलता पर
भावनाओ का बाजार गर्म रहेगा...
पर क्या सच में ममत्तव पर
अधिकार केवल नारी का ही है?
इतिहास साक्षी रहा है
अपवाद जीवन के हर क्षेत्र में  है
जरुरी नहीं हर नारी में नारीत्व हो
जरुरी नहीं हर पुरुष में पुरुषत्व हो
बात तो सिर्फ अहसासों की है
बात तो सिर्फ सार्थकता की है
बात तो सिर्फ मानवीयता की है
तो फिर नारी को ही
विज्ञापितता की आवश्यकता क्यों?
धन्य हूँ ऎसे नर की नारी हूँ मैं
जिस नर में माँ की ममता
पिता का स्नेह है उसमें
प्रियसी के प्रेम का आलिंगन है
आखिर क्यों न हो
क्योकि सृष्टि के हर कण में
बहता 'पवन' है जो....
      संतोष शर्मा











ये कदापि नहीं...

आदर या सम्मान का अर्थ ये कदापि नहीं
कि मैं कमजोर हूँ
अगर हूँ सामने नतमस्तक तो ये कदापि नहीं
कि मैं अवसादग्रस्त हूँ
अगर देती हूँ  प्रत्त्युतर तो ये कदापि नहीं
कि असहिष्णुता है मुझ में
हर एक इंसान संघर्षों का पर्याय है
उन्ही में से हर एक ख़ास है
हर एक को अपनी खासियत बनाये
रखने का अधिकार है
और ये तुम्हारी आदत नहीं विश्वास है 'संतु'
                     संतोष शर्मा




'नज़रिया'

'नज़रिया' क्या हो तुम?
एक मापदंड जो बताता है
तस्वीर तुम्हारी...
ये मापदंड बदल जाता है
जब तस्वीर हो मेरी..
बचपन में एक ख्याल दिमाग में
उमड़ता था मेरे
क्या ऐसा हो सकता है
जो मुझे लाल दिखता हो
दूसरो के लिए सफेद हो?
और अपने ही 'नजरिये' से
अपने ही रंग को
संशय में डाल देती..
इसी 'नजरिये' के भ्रम में
कुछ भी निश्चित नहीं हो पाता..
आज अहसास होता है 'संतु'
तुम्हारा संशय करना
कोई गलत न था..
आखिर 'नजरिया' ही तो
निश्चित करता है
रंग 'लाल' है या 'सफेद'?
संतोष शर्मा 'संतु'


Monday, November 28, 2016

तुम....

ऎसे ही सदियाँ बीत जायेगी
पर तुम यूँ ही
जवानी की दहलीज पर रहोगे
तुम्हारे अपने
बचपन, तरुण और जीवन की
अंतिम संध्या तक होंगे
पर तुम्हारा मुखमंडल हमेशा
तरुणाई के अठखेलियों से
देदीप्तयमान रहेगा।
समय तुम्हारे लिए
रुक चुका है
तुम्हारी उम्र ने तुम्हे
बाँध लिया है
कोई नहीं देख सकता
तुम्हारे चेहरे पड़ती झुर्रियां
क्योकि तुम तो खुद एक
वक्त बन चुके हो।
फिर भी एक इन्तजार है
शायद तुम भी
अपनो के साथ, अपनो की तरह
जीवन की राहों से गुजरोगे
और तुम्हे फिर कोइ वक्त
नहीं बाँध पायेगा....

रिश्ते

न कोई रिश्तों को नाम दो
और न ही पालो अहसासों को
ज्यों ही बिखरता है वो रिश्ता
तड़फ उठता है दिल
बेमानी सी हो जाती है दुनिया।

सब कुछ होते हुए भी
क्यों वह अनजानी सी कमी
खटकती रहती है हर पल
जिसको पाने की मृगतृष्णा में
बेमानी सी हो जाती है दुनिया।

पर वाह री 'संतु'
तुम भूल रही हो इस बार
जो अहसास जन्म लेते है
उनका चले जाना भी शाश्वत है
और यही है तेरी दुनिया।

संतोष शर्मा 'संतु'



‌

Tuesday, December 8, 2015

Monday, December 17, 2012

क्यों


उदासी क्यों बैचेन कर देती है,
उदासी क्यों मायूस कर देती है,
ये सब तो मेरी संगिनी हैं,
फिर क्यों ये दुश्मन बन जाती है.

खुशी क्यों उत्साहित करती है,
जोश क्यों प्रोत्साहित करता है,
ये सब तो मेरे दुश्मन है,
फिर क्यों ये दोस्ती निभाते हैं.

तुम क्यों घिरी रहती हो इनसे,
तुम क्यों जलती हो इनसे,
ये सब तो जीवन के पहलू हैं,
फिर क्यों परेशान होती हो इनसे.

संतोष शर्मा

Saturday, April 2, 2011

जीत!

    
हमने पाकिस्तान को हरा दिया
वाह जी वाह! पर कैसे ?
उनके ग्यारह सैनिकों पर
भारत के ग्यारह सैनिक भारी पडे
और उन्हे कदमों तले रौंद डाला.
अरे! वाह तब तो तुम सचमुच
जीत गए और दुश्मन भी मिट गए
अब तो भारत में उजाला ही उजाला
न कोई आतंक और नहीं घुसपैठ
कश्मीर भी भारत का और
चारों तरफ शांति ही शांति.
अरे! अरे! रुकिए ये जीत हमने
क्रिकेट के खेल में हासिल की है,
उनके खिलाडियों को चित किया है
वर्ल्ड कप में उन्हे हराया है
फिर क्यों तुम इतने खुश हो?
ये तो मात्र खेल था
खेल में हार जीत तो होती ही है
जीत का संघर्ष तो उन्होनें भी किया है
अरे बन्दे! मात्र खेलों से
देशों की हार जीत नहीं होती
खेल तो खेल है कभी
वो भी जीत जायेगें
असली जंग से मुकाबला बाकी ही है
खेलों की जीत तो मात्र कल्पनाओं की जीत है
हम भारतीय हैं पहले हमें उनकी
बुराइयों पर विजय पानी होगी
कल्पनओं में नहीं हकीकत में
भारत को जीत हासिल करनी होगी
संतोष शर्मा      

Thursday, December 30, 2010

आँखो का पानी

दर्पण की आँखो का पानी भी रीत गया
इस दर्द की बस्ती में क्या खो कर पाया
जैसे हम आये थे वैसे ही जाना है
विश्वास थके, हारे, कालापन जीत गया.
      भूला बिसराया सा, पथ में खोया, छूटा
      जुडने को टूटा था, जुड कर ही मन टूटा
      जैसे तो अधरों से मनचाहा गीत गाया
      जितना जो समय मिला यों ही बीत गया.
हम भूल गये जिसको, वह अनबोला क्षण था
आलिंगन के क्षण में उन बाहों का ऋण था
भीतर जो बजता था मधुरिम संगीत गया
दर्पण की आँखो का पानी भी रीत गया.

Friday, December 24, 2010

भावनाएँ

इंसान मजबूर है भावनाओं में बहने के लिये,
क्यों वह उदास है कुछ पलों के लिये.

क्यों कभी कुछ कमी खटकती है, बेवजह,
उस रिक्तता के अहसास की, क्या है वजह.

जरुरी तो नही उसको सम्पूर्णता ही मिले,
ऐसा भी हो सकता है, उसे अपूर्णता ही मिले.

पर उस अपूर्णता की कुछ तो है वजह,
हो सकता है सम्पूर्णता ही है वो वजह.

होते हैं उपेक्षित भी तो दिन में सितारे,
पर अंधेरा होने पर खिल उठते है ये सितारे.

क्या फूल हँसना छोद दें मुरझाने के डर से?
क्या फूल खिलना बंद कर दे टूट जाने के डर से?

खिल उठेगें सितारे, अंधेरा होने पर
इंसान भी खिल उठेगा, अवसर आने पर.

                   संतोष शर्मा ‘संतु’

जीवन के पल

कुछ पल खुशी के इंसान के पास,
आगे और पीछे यादों की आस.
पलपल व सोचे आगे की बातें,
आशा निराशा किताबी हिसाब.

जब भी मिला गम हँसते रहे,
जल्दी- जल्दी हम चलते रहे.
जीवन छोटी सी चादर सा है,

खींचो उधर तो इधर फिरन है.

जितना भी चाहो बढाना इसे,
पल पल रिस कर पाना इसे.
कुछ ही लम्हो में गुजर जायेगा,
यादों का बन्धन सिरक जायेगा.
ऐसी कहानी बनावो अभी,
मिटकर भी जीवन पावो तभी.


Thursday, December 23, 2010

बापूजी (मेरे नानाजी)

एक दिन बोला बापूजी ने,
आसमां के तारों को कोई नहीं गिन सकता,
मैं रोज रात को गिनना शुरु कर देती.
और भटक जाती तारों के ही बीच में,
हर नये दिन फिर गिनना शुरु कर देती.

मैंने कहा बापूजी से
एक दिन इन तारों को जरूर गिन लूंगी,
बचपन का जोश था आत्मविश्वास भी कम न था.
जिन्दगी के अमूल्यक्षण गंवा दिये, तारों को गिनने में,
तारे तो गिन न पाई, पर वक्त गुजरने का गम कम न था.
एक दिन बोली स्वयं से
क्यों बापूजी ने ये मुश्किल काम मुझे पकडाया,
आज उत्तर भी मिल गया स्वयं से.
मेरे जिद्दीपन को वे शायद जानते थे,
इसी के सहारे वे आशायें जगाना चाहते थे मुझ से,

आज कहना चाहती हूँ बापूजी से
बचपन का वो विश्वास वापिस जगा दो मुझमें,
जितना भी वक्त शेष रहा, व्यर्थ न गवाँऊ इसको.
तारे तो गिन न पाई पर बहुत कुछ कर सकती हूँ मैं,
अपने ‘सूरज’ की रोशनी तेज कर दूँ, विश्वास दो मुझको.
                                 संतोष शर्मा ‘संतु’

Saturday, December 11, 2010

सब कुछ


मांगने पर मिला नहीं
बिन मांगे मिल गया सब कुछ
तुम्हे चाहिये या नहीं
फिर भी तुम्हे लेना है सब कुछ
चिंता न करो इन सब की
इन्ही से मिलेगा तुम्हे सब कुछ
 यह तुम हो “संतु”
तुम्हे पाना होगा सब कुछ

 संतोष शर्मा “संतु”

 

महिला दिवस

सुना है आज महिला दिवस है,
महिलाओं को जागरुक होने का दिन है
परंतु महिला तो एक अबुझ पहेली है
हर दिवस उसका एक समर्पित दिन है.

किसने जाना है नारी के रूप को,
वह तो ईश्वर की एक अनुपम कृति है
इस जग की निर्मात्री है वो
वह तो स्वयं में एक प्रकृति है. 
उसकी विभिन्नता की मिसाल कहाँ,
इस जग में है उसके रूप अनेक,
जहाँ वह देवी है, वहाँ चण्डिका भी,
बदल सकती है वह रूप प्रत्येक.
सदियों से हर दिवस उसके पास आया है
हर दिवस को उसने समझा है
हर दुर्बलताओं का प्रत्युतर उसने दिया
जिसने भी गलत उसको समझा है


संतोष शर्मा “संतु”